A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

जरीपटका स्थित महात्मा गांधी सिंधु एजुकेशन सोसायटी हाईस्कूल परिसर में निशुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार 08 अप्रैल 2026

नागपुर =-: सिंधु एजुकेशन सोसायटी जरीपटका, नागपुर, इंडियन टैक्स पेयर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जरीपटका स्थित महात्मा गांधी सिंधु एजुकेशन सोसाइटी हाईस्कूल परिसर मे मुफ्त आरोग्य शिविर का आयोजन दिनांक 11 अप्रैल 2026दिन शनिवार को किया जा रहा है। आरोग्य शिविर का आयोजन का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर में 2:00 बजे तक। इस भव्य आयोजन मे आरोग्य एवं नेत्र जांच शिविर और रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा। यह आयोजन स्व• श्री केसी बजाज साहब की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। आरोग्य शिविर में निशुल्क नेत्र जांच, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरोलाजी विशेषज्ञ, दांतों की जांच, स्त्रीरोग, बालरोग, कैंसर आदि की जांच करवाई जा सकती है। उपरोक्त सभी जांच विभिन्न विषय विशेषज्ञों के द्वारा की जायेगी। इस आरोग्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर शिविर का लाभ लेने के लिए अपील की गई है। आरोग्य शिविर में रक्तदान करने के इच्छुक अपना रक्तदान भी कर सकते हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!