A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवांकुर संस्था अभिनयतोष महिला बाल विकास समिति के द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जल गंगा जल संबर्धन अभियान के अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड सागर की नवांकुर संस्था अभिनयतोष महिला बाल विकास समिति सागर द्वारा ग्राम बेरखेड़ी माफी में 19 मार्च से 30 जून तक चलाये जा रहे जल गंगा संबर्धन अभियान के तहत जल संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था प्रमुख चंद्रप्रकाश शुक्ला एवम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य ने अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी। जल संरक्षण का महत्व बताते हुए, सबसे पहले स्वयं से, परिवार से व अपने ग्राम से जल का संचय करने को कहा, उन्हें अपने दैनिक गतिविधियों में जल का सदुपयोग करने, व्यर्थ बहते हुए जल को रोकने, बर्षा के जल का संचय करने, ग्राम के कुआँ, प्राचीन बाबड़ी, नदी व झरनों को संरक्षित करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया l कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति सदस्यों सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!