A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जान से मारने की नियत से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत जानलेवा हमला करने के एक गंभीर प्रकरण में पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। दिनांक 08.01.2026 को फरियादी राजा अहिरवार पिता हीरालाल अहिरवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी संतोषपुरा सुभाषनगर वार्ड, थाना मोतीनगर, सागर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 07.01.2026 की रात्रि लगभग 08:00 बजे वह एवं उसका छोटा भाई मोनू अहिरवार मजदूरी कर घर लौट रहे थे। जब वे संतोषपुरा में जुग्गा अहिरवार के घर के सामने पहुँचे, तभी जुग्गा अहिरवार एवं नरेन्द्र अहिरवार ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी ,गालियाँ देने से मना करने पर जुग्गा अहिरवार ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर फरियादी के भाई मोनू अहिरवार के पेट में वार कर दिया, जिससे गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। फरियादी द्वारा बचाव करने पर नरेन्द्र अहिरवार ने लोहे के पाइप से हमला कर फरियादी के दाहिने पैर की पिंडली एवं जांघ में गंभीर चोट पहुँचाई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मोनू अहिरवार को तत्काल बीएमसी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 109(1), 126(2), 115(2), 296(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर फरार आरोपी जुग्गा उर्फ लखन पिता रामप्रसाद अहिरवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी संतोषपुरा सुभाषनगर वार्ड, सागर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया तथा उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी नरेन्द्र अहिरवार की तलाश/पतारसी जारी है। गिरफ्तार आरोपी जुग्गा उर्फ लखन अहिरवार आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध थाना स्तर पर कुल 08 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, हथियार से हमला एवं आबकारी अधिनियम के अपराध शामिल हैं।सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारीनिरीक्षक जसवंत राजपूत थाना प्रभारी, मोतीनगर,सउनि माधव सिंह,प्रधान आरक्षक नदीम शेख,प्रधान आरक्षक राजेश लोधी,आरक्षक दीपक,आरक्षक लखन,आरक्षक मधुर का योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!