कुशीनगर / हाटा , जिलाधिकारी कुशीनगर श्री विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा दिनांक 21.09.2024 को तहसील हाटा मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आये राजस्व विभाग के 45 मामले पुलिस विभाग के 21 मामले, विकास विभाग से 4 मामले, समाज कल्याण विभाग से 1 मामला एवं अन्य संबंधित विभाग से 15 मामले आए ।यानी कुल मिलाकर समाधान दिवस में 86 मामले आए जिनमें से मौके पर 11 मामले का ही निस्तारण हो सका। शेष बचे 75 मामलों को संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश देखकर सौंपा गया, तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे की समय से उचित निस्तारण कराया जा सके और लोगो की समस्याए जल्द से जल्द दूर हो सके,जिसमे जिलाधिकारी कुशीनगर श्री विशाल भारद्वाज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ,सीओ कुंदन सिंह ,उपजिलाधिकारी हाटा प्रभाकर सिंह, एसडीएम न्यायिक अभिजीत सिंह, सीएमओ डॉ० सुरेश पटारिया, सीओ कुंदन सिंह, डीएसओ दिलीप कुमार, डीआईओएस रविंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, तहसीलदार नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष गण सहित कानूनगो व लेखपाल मौजूद आदि रहे उपस्थित l
18 मार्च को विधानसभा घेरेंगे पत्रकार, सुरक्षा कानून-पेंशन और स्वास्थ्य बीमा की मांग पर जेजेए (JJA) का बड़ा ऐलान।।
14/03/2026
अंबाला के बराड़ा के नज़दीक गांव सिंबला के पास से अंबाला की एसटीएफ टीम ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से स्पेशल टास्क फोर्स ने लगभग दो किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी बराड़ा से अंबाला की तरफ आ रहे थे। आरोपियों को एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एसटीएफ ने एक बैग बरामद किया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से करीब 2 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। एसटीएफ ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच में है। ये तीनों बाइक पर जा रहे थे और ये बाइक आरोपी जगवीर की है। इन तीन आरोपियों में से एक आरोपी गांव कंबासी का, दूसरा आरोपी अजमेर का और तीसरा आरोपी मेरठ का रहने वाला है। एसटीएफ का कहना है कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक कहां से और क्यों लाए थे। इसके अलावा ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वो किस घटना को अंजाम देने वाले थे। क्या उनका अन्य साथी भी है। इसके अलावा एसटीएफ उनके बैकग्राउंड के बारे में भी जानने में जुट गई है।
14/03/2026
दिनांक: 12.03.2026, लखनऊ ठाकुरगंज में एक महिला अधिवक्ता से दुर्व्यवहार करता पुलिस का सिपाही
14/03/2026
लखनऊ 12.03.2026, ठाकुरगंज में महिला अधिवक्ता की साथ दुर्व्यवहार की घटना के बाद थाने में बवाल।
14/03/2026
मतदाता सूची में 150 फर्जी नाम जोड़ने का आरोप, एसडीएम ने गठित की जांच टीम
13/03/2026
14 मार्च को नेशनल लोक अदालत आयोजित होगी जिले में कुल 41 खण्डपीठों का गठन किया
13/03/2026
स्त्रोतों की सुरक्षा के हों प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव* *वर्षा जल की एक-एक बूंद का हो संरक्षण* *ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी चलाएं अभियान की गतिविधियां* *19 मार्च से प्रारंभ होगा प्रदेश व्यापी अभियान*
13/03/2026
हाथरस सिकंद्राराऊ
13/03/2026
लोकयुक्त पुलिस की बड़ी कारवाई रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा महिला पटवारी को
13/03/2026
ऑटो पलटने से केंद्रीय विद्यालय के दो छात्रों सहित चार घायल, डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से सभी को मिला उपचार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!