A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा नेआज जवाहर नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

महराजगंज।

डीएम का नवोदय विद्यालय में औचक निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर किया भोजन, दिए स्वास्थ्य संबंधी निर्देश

महराजगंज में रविवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के दोपहर के भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम खुद बच्चों के बीच बैठकर भोजन करते नजर आए और भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने पोषणयुक्त भोजन की सराहना करते हुए बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। साथ ही छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं भी दीं।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया कि सप्ताह में एक बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जाए, जिसमें छात्र-छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हो और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान डीएम ने बच्चों से उनका नाम, पता और पढ़ाई की गुणवत्ता से जुड़ी जानकारी भी ली, ताकि शिक्षा व्यवस्था का आकलन किया जा सके।

निरीक्षण के मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!