

++++++++++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज +++++++++
मंगलवार,09सितंबर2025 -: कल दिनांक 08 सितंबर 2025’को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान-डाइट, पेन्ड्रा जिला पेन्ड्रा गौरेला मरवाही में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह जी, ने स्वयंसेवी शिक्षकों, शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम के अवसर पर डाइट पेन्ड्रा के छात्रों , शिक्षकों के द्वारा साक्षरता पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुती दी गई। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के पूर्व 01 सितंबर से 07 सितंबर 2025 तक आयोजित साक्षरता सप्ताह के दौरान गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिलें में असाक्षरों को साक्षरता केंद्र में स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से अध्ययन तथा अध्यापन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर जीपीएम जिला अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा जी ने नवभारत उल्लास साक्षरता कार्यक्रम से जुड़कर असाक्षरों को साक्षर बनाने हेतु शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रजनीश तिवारी जी, डाइट पेन्ड्रा के प्राचार्य जेपी पुष्प जी, साक्षरता कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी मुकेश जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही आरएन•चंद्रा जी, बीआरसी संतोष सोनी जी, सहायक नोडल अधिकारी संजय गुप्ता जी, ब्लाॅक नोडल अधिकारी संजय टांडिया जी, राकेश चौधरी जी, एवं आलोक शुक्ला जी उपस्थित रहे। 






