
गया, 30 मार्च 2026, शहर में स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती ईंधन उपलब्ध कराने की दिशा में पाइप्ड नेचुरल गैस परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने आज समाहरणालय सभागार में पाइप्ड नेचुरल गैस परियोजना ( पीएनजी) के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया है।
पीएनजी परियोजना के पदाधिकारी ने बताया कि गया जिले में प्रथम फेज में गया शहरी क्षेत्र को कवर किया जाना है, 10092 घरों में पीएनजी पाइपलाइन के माध्यम से घरों में गैस कनेक्शन दिया जाना है। जिसे लगभग 1 वर्ष में पूर्ण कर ली जाएगी।
वर्तमान समय में 1920 घरों में पीएनजी गैस पाइपलाइन के माध्यम से घरों में गैस आपूर्ति संचालित है। प्रतिदिन 15 से 20 कनेक्शन उपभोक्ताओं को लगातार दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 401 ऐसे घर हैं, जो रेडी फ़ॉर कनेक्शन की स्थिति में है, उन्हें 15 दिनों के अंदर गैस पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित करा ली जाएगी।
उन्होंने बताया कि 1552 ऐसे घर हैं जो रेडी फॉर चार्जिंग की स्थिति में है, उन्हें 15 जून तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाएगी। जिनमें मुख्य रूप से अशोक विहार कॉलोनी, लखी बाग, मगध मेडिकल, भूसंडा, जनकपुर इत्यादि क्षेत्र शामिल हैं।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिन घरों में रेडी का कनेक्शन की स्थिति में है उन घरों में तुरंत पाइपलाइन गैस आपूर्ति करवाये।
बताया गया कि बिपार्ड परिसर में पूरी तरह से पीएनजी पाइपलाइन गैस आपूर्ति के माध्यम से गैस आपूर्ति संचालित है। इसके अलावा रॉयल रेजिडेंसी होटल सहित अन्य बड़े होटल भी पीएनजी गैस से संचालित हैं।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि बोधगया एवं गया के सभी होटल में पीएनजी पाइपलाइन गैस कनेक्शन के लिए लगातार आवेदन प्राप्त करें। इसके अलावा सभी कमर्शियल प्रयोग करने वाले संस्थान को अनिवार्य रूप से पीएनजी पाइपलाइन गैस आवेदन करना होगा उसके पश्चात ही उन्हें कमर्शियल गैस आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले दो महीने के अंदर बोधगया के सभी होटल में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध करवाने एवं पीएनजी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिए हैं।
पीएनजी कनेक्शन संबंधित जानकारी के लिए पीएनजी परियोजना के मार्केटिंग टीम जिनका दूरभाष संख्या 8588862308 है, इसपर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पीएनजी कनेक्शन हेतु आवेदन कर सकते हैं।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि इंडियन ऑयल गैस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गया शहर के 12 प्रमुख इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत घरेलू गैस आपूर्ति को सीधे घरों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, जिससे एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता धीरे-धीरे कम होगी।
पीएनजी कनेक्शन मिलने से शहरवासियों को कई तरह के लाभ मिलेंगे। सबसे बड़ा सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी और स्टोरेज की झंझट खत्म होगा, फायदा यह होगा कि अब गैस संभव होगी। पाइपलाइन के माध्यम से 24×7 गैस आपूर्ति में अधिक सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है, जिससे प्रदूषण में भी कमी आएगी।
पीएनजी परियोजना द्वारा पाइपलाइन बिछाने में आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की लीकेज या दुर्घटना की संभावना न्यूनतम रहे। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग और मेंटेनेंस की भी व्यवस्था की गई है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







