A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पदाधिकारी गया के प्रयास से सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ पूर्वी वाथम गाँव फतेहपुर प्रखंड से RYC ईट भट्टे से 62की संख्या मे बंधुआ मजदूर को रेसक्यू किया गया l

गया, 17 मार्च 2026, जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर को गुप्त सूचना मिली थी कि फतेहपुर प्रखंड में बंधुआ मजदूरी का काम करवाया जा रहा है, जिसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने सहायक समाहर्ता गया डॉक्टर सूरज कुमार के अध्यक्षता में अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर तथा पुलिस लाइन से पुलिस पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से फतेहपुर प्रखंड के पूर्वी बाथन गांव में छापेमारी की गई, जिसमें RYC ईट भट्टी जिसके संचालक रामाशीष यादव हैं, छापेमारी के दौरान 62 की संख्या में बंधुआ मजदूर एवं उनके परिवार का रेस्क्यू किया गया, जिसमें कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी को सुरक्षित अपने घर भेजा गया है। बताया गया कि फतेहपुर प्रखंड स्थित इस ईट भट्टा में 30 वर्षों से बंधुआ मजदूरी का काम करवाया जा रहा था, सफल रेस्क्यू के पश्चात बंधुआ मजदूरी कर रहे आशा मांझी ने बताया कि 30 वर्षों से बंधुआ मजदूरी करा रहे थे जिला प्रशासन द्वारा आज हम सभी को मुक्त कराया गया है, जिसके लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
छापेमारी के दौरान RYC ईट भट्टा के संचालक फरार रहे परंतु मुंशी देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरपा थाने में प्राथमिकी दर्ज भी की गई है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!