A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पदाधिकारी गया ने दिया भुगतान का आदेश, जमीन घोषित हुई रैयती l

■ *जिलाधिकारी गया ने दिया भुगतान करने का आदेश, जमीन घोषित हुई रैयती*

गया, 8 मार्च 2026, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119- D आमस दरभंगा भारतमाला परियोजना अंतर्गत जो आमस से शुरू होकर दरभंगा तक जाएगी। इस परियोजना के लिए रैयतों की भूमि ली गई थी परंतु अभिलेख में सरकारी दर्ज होने के कारण भुगतान वर्षों से लंबित था।जिलाधिकारी ने अपने न्यायालय में स्वयं सुनवाई कर 18 रैयतों की जमीन का रैयतीकरण करते हुए भुगतान का आदेश दिया है।
नेशनल हाईवे 2 से सटे हुए आमस अंचल क्षेत्र में 3 किलोमीटर का पैच जो काज मौजा एवं हसनपुर मौजा के रैयतों का रैयतीकरण वर्षों से लंबित था| न्यायालय में सुनवाई करके 18 रैयतों का जमीन रैयतीकरण कराते हुए यह जमीन पहले भारतमाला परियोजना में ले ली गई थी, परंतु इनका भुगतान नहीं हो पाया था, चूंकि यह जमीन सरकारी दिखाई गई थी, उसकी सुनवाई खुद जिला पदाधिकारी करते हुए अपने न्यायालय में उन रैयतों का रैयती रहतीकरण कराते हुए उसकी भुगतान का आदेश दिया है।
जिला पदाधिकारी ने उन संबंधित रैयत को कहा है कि अपने जमीन संबंधित सभी कागजात जिला भू अर्जन कार्यालय में जमा करें ताकि 7 दिनों के अंदर मुआवजा भुगतान की कार्रवाई प्रारंभ की जा सके। साथ ही उन्होंने जिला भूअर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उन संबंधित रैयतों का भुगतान तेजी से करवाना सुनिश्चित करवाये।

01. काज मौजा की रैयत उमेश कुमार जिनका रकवा 2.25 एकड़
02. काज मौजा की रैयत सरोज कुमार जिनका रकवा 2.25 एकड़
03. काज मौजा की रैयत विजय यादव जिनका रकवा 47.5 डिसमिल
04. काज मौजा की रैयत मुरारिक यादव जिनका रकवा 47.5 डिसमिल
05. काज मौजा की रैयत बुधिया देवी जिनका रकवा 26 डिसमिल
06. काज मौजा की रैयत परमानंद यादव जिनका रकवा 32.5 डिसमिल
07. काज मौजा की रैयत रामरक्षा यादव जिनका रकवा 32.5 डिसमिल
08. काज मौजा की रैयत महेश यादव जिनका रकवा 32.5 डिसमिल
09. काज मौजा की रैयत बिरजू यादव जिनका रकवा 13 कट्ठा 20 धुर
10. काज मौजा की रैयत नवल किशोर यादव जिनका रकवा 32.5 डिसमिल
11. काज मौजा की रैयत मालती देवी जिनका रकवा एक कट्ठा 13 डिसमिल
12. काज मौजा की रैयत रामवृक्ष चौधरी जिनका खेसरा संख्या 657 है।
13. काज मौजा की रैयत संजय पासवान जिनका रकवा 2.44 एकड़
14. काज मौजा की रैयत धूनी चौधरी जिनका खेसरा संख्या 657 है,
15. काज मौजा की रैयत सुरेंद्र भुइयां जिनका रकवा 50 डिसमिल है
16. काज मौजा की रैयत अवधेश भुइयां जिनका रकवा 80 डिसमिल है
17. हसनपुर मौजा की रैयत धनेता भुइयां जिनका रखवा एक एकड़ है
18. काज मौजा की रैयत सेवक भुइयां जिनका रखवा 40 डिसमिल है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!