A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, गया द्वारा सूचित किया गया है कि विज्ञापन

*आम सूचना*

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, गया द्वारा सूचित किया गया है कि विज्ञापन संख्या-04/2025 के आलोक में गया जिला अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेंन, गया के तहत जेंडर स्पेशलिस्ट के पद पर नियोजन हेतु दिनांक 14.03.2026 को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई है।

उक्त साक्षात्कार में उपस्थित रहने हेतु अभ्यर्थियों की सूची तथा अन्य जानकारी गया जिला के वेबसाईट gaya.nic.in तथा जिला प्रोग्राम कार्यालय, गया के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की गई है।

उक्त सूची में उल्लेखित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि निर्धारित तिथि दिनांक 14.03.2026 को 11.00 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय, गया के परिसर में अवस्थित जिला प्रोग्राम कार्यालय में सभी संबंधित शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव प्रमाण पत्र तथा अंक प्रमाण पत्र (मैट्रिक, इंटर, स्नातक तथा स्नातकोत्तर योग्यता संबंधी अन्य प्रमाण पत्र) जो लागू हो के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अभ्यर्थियों के पहचान हेतु फोटोयुक्त एक पहचान पत्र (यथा-आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट) लाना अनिवार्य होगा।

*साक्षात्कार में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति हेतु कोई दावा मान्य नहीं होगा।*

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर

Back to top button
error: Content is protected !!