
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 08 फरवरी 2026
* गौरेला पेन्ड्रारोड मरवाही सामाचार *
===- प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के स्थापना दिवस 10 फरवरी पर जिला स्तरीय “अरपा महोत्सव” का आयोजन दिनांक 10फरवरी मंगलवार 2026 को किया जा रहा है। अरपा महोत्सव में छग के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी मुख्य अतिथि होंगे। 
मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी के दो दिवसीय जिला के दौरे और अरपा महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने अधिकारियों की बैठक ली।
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह अरपा महोत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मल्टीपरपज स्कूल पेन्ड्रा के मैदान में आयोजित किया जायेगा । जिला कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में ली गई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, महोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई, और अलग अलग विभागों को जवाबदारी दी गई। इस बैठक में महोत्सव के दौरान विभागीय स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों के लिए मेला में मनोरंजन के लिए झूले, और फूड जोन लगाने को लेकर भी चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने बैठक में बतलाया कि अरपा महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत करीब 300 जोड़ों का सामूहिक रूप से विवाह कार्य भी संपन्न कराया जायेगा। इसके बाद अतिरिक्त विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण भी किया जायेगा। इस अवसर पर हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत सामग्री एऔर वं सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए जायेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी जीपीएम जिला चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन भी करने वाले हैं, और जिला चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्य भी किया जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार टीबी मुक्त घोषित किए गए 51 पंचायतों, बाल विवाह मुक्त 71 पंचायतों, के साथ साथ गौरेला तथा पेन्ड्रा के दो नगरीय निकायों को मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी के द्वारा प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जायेंगे। जिला कलेक्टर ने संभावित अरपा महोत्सव स्थल के पास बने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया और पार्किंग यातायात आयोजन स्थल की साफ-सफाई, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, चलित शौचालय, समेत सभी तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। जानकारी के अनुसार इस अरपा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जायेगा।










