A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

जेएलकेएम का पिपरवार में चल रहे  धरना प्रदर्शन दस दिनों के बाद हुआ समाप्त।।

सीसीएल प्रबधंन व हेम्स कम्पनी ने जेएलकेएम व मजदूरों की मांगों को किया पूरा

जेएलकेएम का पिपरवार में चल रहे  धरना प्रदर्शन दस दिनों के बाद हुआ समाप्त।।

सीसीएल प्रबधंन व हेम्स कम्पनी ने जेएलकेएम व मजदूरों की मांगों को किया पूरा

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय के समीप बचरा रेलवे साइडिंग के असंगठित मजदूरों की मांगों को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दसवें दिन समझौता वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय मे स्थानीय सीसीएल प्रबंधन,हेम्स कंपनी,जेएलकेएम और असंगठित मजदूरों के बीच समझौता वार्ता हुई,जिसमे मजदूरों के वेतन बढ़ोतरी को लेकर विचार विमर्श किया गया।कई घंटे तक चली इस वार्ता में बचरा साईडिंग मे काम करने वाले मजदूर व मुंशी को 1500 रूपये एवं ऑपरेटर को 2000 रूपये बढ़ाकर वेतन देने पर सहमति बनी।बताया गया कि नया वेतन 8,500 की जगह पर अब 10,000 हजार रूपये  मिलेगा।वही ऑपरेटर को 13,500 की जगह पर अब 15,500 मिलेगा।वेतन बढ़ोतरी के साथ ही पिछले दस दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त कर दिया गया है।वही बचरा साइडिंग के असंगठित मजदूरों में खुशी का लहर है।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्यों ने पिपरवार क्षेत्र के असंगठित मजदूरों को धैर्यपूर्वक आंदोलन करने के लिए धन्यवाद दिया हैं।साथ ही मजदूरों की एकता को जीत बताया है।वार्ता मे महाप्रबंधक संजीव कुमार, कार्मिक एवं प्रशासनिक अधिकारी नागेश कुमार गोपाल,साईडिंग मैनेजर धीर प्रताप सिंह,पिपरवार थाना के अवर निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह के अलावा एम्स कंपनी के प्रतिनिधि जेएलकेएम की ओर से रतिया गंझु,कृष्णा यादव, दीपक महतो,तोहिद अंसारी, इरफान खान,प्रदीप कुमार राम,महेंद्र महतो,मीना कुमारी,विजय कुमार महतो, श्रवण महतो,अमर महतो, सुरैश गोप,जयशंकर चौधरी, मुंशी महतो सहित काफी संख्या में असंगठित मजदूर मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!