A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ज्वालापुर पुलिस की सतर्कता से बिछड़ा मासूम चंद घंटों में परिजनों से मिला

ज्वालापुर पुलिस की सतर्कता से बिछड़ा मासूम चंद घंटों में परिजनों से मिला

फुरकान अंसारी ( संवाददाता)

हरिद्वार।दिनांक 15 मार्च 2026 को ज्वालापुर पुलिस को गश्त/चेकिंग के दौरान सराफा बाजार मस्जिद, ज्वालापुर के पास लगभग 5 वर्षीय एक बच्चा अकेले घूमता हुआ मिला। बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया था और रो रहा था। वह अपनी जानकारी भी स्पष्ट रूप से नहीं दे पा रहा था।

खोए हुए बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाना ज्वालापुर पुलिस के लिए एक चुनौती था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को पुलिस चौकी बाजार में सुरक्षित संरक्षण में रखा और आसपास के स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

इसके साथ ही पुलिस द्वारा बच्चे का फोटो सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रसारित किया गया। लगातार प्रयासों के बाद ज्वालापुर पुलिस बच्चे के परिजनों का पता लगाने में सफल रही।

इसके बाद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों व स्थानीय लोगों ने की सराहना

ज्वालापुर पुलिस की मुस्तैदी, सूझबूझ और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के चलते खोए हुए बच्चे को चंद घंटों के भीतर ही परिजनों से मिलवाया जा सका। इस सराहनीय कार्य के लिए बच्चे के परिजनों व स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की प्रशंसा की। पुलिस के जांबाज सिपाही उप निरीक्षक मनीष भंडारी,हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद,कांस्टेबल कपिल गोला।

Back to top button
error: Content is protected !!