A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र मै दर्द नाक हादसा

झांसी। थाना क्षेत्र चिरगांव के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, करईयन पुरा औपारा रोड चिरगांव निवासी सूरज पुत्र प्रमोद कुशवाहा आज सुबह छिरौना नहर पर नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। बताया जा रहा है कि सूरज को तैरना नहीं आता था, जिस कारण वह पानी की लहरों में डूबने लगा।

 

वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर शराफत वेग व कांस्टेबल ओमवीर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से नहर में सूरज की तलाश शुरू कराई। कुछ ही देर में गोताखोरों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला गया।

 

गंभीर हालत में उसे समुदाय स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

 

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि “एक युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।”

रिपोर्ट

प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Back to top button
error: Content is protected !!