A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

झांसी विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में (उत्तर प्रदेश राज्यपाल ) श्रीमती आनंदीबेन पटेल के अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

  1. झांसी विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में (उत्तर प्रदेश राज्यपाल ) महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल के अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्यूब रूट्स फाउंडेशन की तरफ से झांसी ललितपुर टोल वे लिमिटेड एवं झांसी बीघा खेत टोल वे लिमिटेड की तरफ से 20 आंगनबाड़ी केंद्र को आवश्यक सामग्री दी गई

    इस सामग्री का लाभ 6000 परिवारों को मिलेगा इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एक प्रशस्ति पत्र राज्यपाल महोदया के द्वारा क्यूब रूट्स फाउंडेशन को दिया गया इस कार्यक्रम में झांसी ललितपुर एवं झांसी बीघा खेत टोल वे लिमिटेड के परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार एवं टोल प्लाजा प्रबंधक अभिषेक कुमार माधव दीक्षित मौजूद रहे क्यूब रूट्स फाउंडेशन के द्वारा हमेशा से ही ऐसे कार्यक्रम समाज सेवा के किए जाते रहे हैं जिनका लाभ गरीब परिवारों को मिलता रहता है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो जो बच्चे पढ़ने में होशियार हैं लेकिन घरेलू परिस्थित के कारण आगे नहीं पढ़ पा रहे हैं उनकी मदद क्यूब रूट्स फाउंडेशन के द्वारा की जाती है जिन बच्चों के किसी दुर्घटना में हाथ पैर कट जाते हैं आर्टिफिशियल हाथ पैर लगवाने का जो भी खर्च आता है वह क्यूब रूट्स फाउंडेशन के द्वारा दिया जाता है

प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!