
टेबल टेनिस में महफूज ने मारी बाजी
भोजपुर। राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान केअंतर्गत काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इसके अलावावार्षिक क्रीड़ा समारोह के अंतर्गत टेबल प्रतियोगिता भी हुई।इसमें टेबल टेनिस में छात्र वर्ग में महफूज ने बाजी मार ली।मंगलवार को महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह काप्रारंभ हुआ, जिसमें शतरंज एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओंका आयोजन किया गया। समस्त कार्यक्रम की अध्यक्षतामहाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश ने की। टेबल टेनिस में छात्रवर्ग में महफूज बीए प्रथम सेम एवं विकेश बीए तृतीय सेमक्रमशः विजेता एवं उपविजेता रहे। छात्रा वर्ग में इल्मा बीएप्रथम सेम एवं सुहानी बीए पंचम सेम विजेता एवं उपविजेतारहीं। इसी के साथ शतरंज में छात्र वर्ग में विकेश बीए तृतीयसेम विजेता तथा अरबाज बीए प्रथम सेम उपविजेता रहे।जबकि छात्रा वर्ग में इरम बीए पंचम सेम विजेता तथाअंजलि बीएबीएसी पंचम सेम उपविजेता रहीं। कार्यक्रम मेंछात्र-छात्राओं ने भर चढ़कर भागीदारी की तथा कार्यक्रम कोसफल बनाने में योगदान प्रदान किया। यहां क्रीडा प्रभारी डॉसंदीप कुमार गुप्ता भी रहे।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद
