A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

डायल 112 की तत्परता से बड़ा हादसा टला, पलटे डम्पर में फसे चालक की बचाई जान

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिला सागर के थाना केसली क्षेत्र अंतर्गत एक गंभीर सड़क हादसे की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। प्राप्त इवेंट ID 1897 के आधार पर तत्काल FRV-19 को मौके के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक डम्पर अनियंत्रित होकर एक घर के ऊपर पलट गया था, जिसमें डम्पर चालक अत्यंत गंभीर स्थिति में वाहन के भीतर बुरी तरह फंसा हुआ था। स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण थी, जहां किसी भी क्षण बड़ा हादसा हो सकता था। डायल-112 टीम ने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। JCB एवं क्रेन की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तत्पश्चात घायल चालक को तत्काल FRV वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) केसली पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।इस सराहनीय कार्य में FRV-19 के स्टाफ आरक्षक क्रमांक 122 बलराम यादव एवं पायलट आकाश डांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने अपनी सूझबूझ, साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए एक अनमोल जीवन को बचाया।

Back to top button
error: Content is protected !!