
डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता की ओर बढ़तीं पंचायतें- राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर
डिजिटल सशक्तिकरण पर आलमपुर जाफराबाद में प्रशिक्षण संपन्न

आलमपुर जाफराबाद (बरेली)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर डिजिटल सशक्तिकरण की ओर प्रधानों का एक कदम पर प्रशिक्षण विकासखंड सभागार आलमपुर जाफराबाद में संपन्न हुआ। राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर द्वारा प्रार्थना से द्वितीय दिवस का शुभारंभ किया गया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा प्रथम दिवस का दोहराव कराते हुए विभिन्न पोर्टल की जानकारी दी और इंटरनेट आदि का उपयोग करते हुए कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, सुविधा आदि पर चर्चा की। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं रीना सिंह द्वारा पंचायत गेटवे पोर्टल, पंचायत सहायक उपस्थित ऐप, पंचायत निर्णय ऐप, मेरी पंचायत ऐप, ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत बालसभा एवं महिला सभा आदि पर विस्तार से चर्चा करते हुए ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने हेतु सात समूह में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर अन्य सेवाओं पर जानकारी दी। इसी के साथ-साथ राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा पंचायती राज विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज़ोर देते हुए अन्य सत्रों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को ट्रेनिंग मैनेजमेंट पोर्टल द्वारा फीडबैक, क्विज प्रतियोगिता के उपरांत ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रशिक्षण में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, खंड प्रेरक मेघेंद्र मिश्रा, अतुल कुमार, विनय कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान रामवीर, चेतना देवी, वीरेंद्र, राजकुमारी, विनीता सिंह, अमर सिंह, सर्वेंद्र कुमार मौर्य, राम पोथी देवी, महेंद्र सिंह, नरेंद्र पाल कश्यप, अनीता, कुंवर पाल, भावना यादव, मुसतर जहां, नसरीन आदि प्रधानों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंत में एडीओ पंचायत मनीष अग्रवाल द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।







