A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

डेढ़ साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी जयपुर से गिरफतार

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मोतीनगर थाना पुलिस ने डेढ़ साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।फरार आरोपी राजस्थान के जयपुर में छिपा था।जिसे पुलिस पकड़कर सागर लाई है। पुलिस के अनुसार 18 जनवरी 2023 को पंतनगर वार्ड निवासी ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि उनकी 17साल की बेटी 17जनवरी 2023 की सुबह स्कूल गई थी वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिचित और रिश्तेदारों के घर तलाश किया। लेकिन नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच में लिया। पुलिस ने 24 सितंबर 2023 को लड़की को दस्तयाब किया। थाने लाकर बयान लिए। पीड़ित ने आरोपी शिवा प्रजापति द्वारा साथ ले जाकर दुष्कर्म की बात कही थी इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराएं बढ़ाई। आरोपी इसके बाद से फरार था। इसी बीच पुलिस को लोकेशन और मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिवा पिता कुंजीलाल प्रजापति के राजस्थान के जयपुर में होने की सूचना मिली लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम जयपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शिवा जुर्म स्वीकार किया है। मोती नगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी शिवा प्रजापति को जयपुर से गिरफ्तार किया उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया

Back to top button
error: Content is protected !!