बैतूल। घोड़ाडोंगरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम झाड़कुंड के एक मासूम की जिंदगी पर डॉक्टर की लापरवाही भारी पड़ गई। डॉ. पी. कुमार आजाद द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से बालक योगेश्वर चौहान की हालत गंभीर हो गई है। बेटे की बिगड़ती हालत देखकर पिता कुशलचंद चौहान ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। अस्पताल में भर्ती मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है, और परिजन सदमे में हैं। आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में गलती करने के बाद धमकी देकर चुप कराने की कोशिश की।
— इलाज के नाम पर लापरवाही–
कुशलचंद चौहान ने बताया कि उनके पुत्र योगेश्वर चौहान को नाक में सूजन की शिकायत थी, जिसके इलाज के लिए वे 2 जुलाई 2024 को डॉ. पी. कुमार आजाद के क्लीनिक गए। डॉ. आजाद का क्लीनिक ई.एन.टी. एवं डेंटल हेल्थ क्लीनिक के नाम से संचालित हो रहा था। वहां, डॉ. आजाद ने फीस जमा करवाकर नाक की सूजन कम करने के लिए कुल्हे पर दो इंजेक्शन लगाए। लेकिन, इलाज के कुछ समय बाद ही योगेश्वर की हालत अचानक बिगड़ गई। उसे सांस लेने में कठिनाई और सीने में दर्द होने लगा, जिसके चलते उसे डॉ. श्याम सोनी के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
— इंजेक्शन से इंफेक्शन, हालत और बिगड़ी–
डॉ. श्याम सोनी ने डॉ. आजाद से संपर्क कर पूछा कि कौन सा इंजेक्शन दिया गया था, तो डॉ. आजाद ने एस्टोराइड और ओवेशैन के इंजेक्शन देने की बात कही। इसके बाद, योगेश्वर की हालत और बिगड़ गई, उसे सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द और बेहोशी की स्थिति होने लगी। डॉ. अलेक्जेंडर और मनीष अलेक्जेंडर के इलाज के बाद, उसे डॉ. राठौर पूजा हास्पीटल बैतूल में रिफर किया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
— डॉ. आजाद पर आरोप, धमकी की शिकायत–
कुशलचंद ने बताया कि जब वे डॉ. आजाद से बातचीत करने उनके क्लीनिक पहुंचे, तो डॉ. आजाद ने पर्चा छीनकर अपने पास रख लिया और लडाई-झगड़ा कर धमकी दी। कुशलचंद का कहना है कि डॉ. आजाद के गलत इलाज की वजह से उनके बेटे की तबीयत अत्यधिक खराब हो गई है और अब उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
— डॉ. आजाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग–
कुशलचंद चौहान ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर डॉ. आजाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. आजाद ने गलत इलाज किया, झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी भी दी। आवेदक ने शिकायत की प्रतिलिपि सी.एच.एम.ओ., कलेक्टर, और थाना प्रभारी को भी भेजी है।
वाराणसी। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बुधवार को जनपद न्यायालय परिसर से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। Sanjeev Shukla, जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष District Legal Services Authority, वाराणसी ने प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लोक अदालत के बारे में जानकारी दी जाएगी।
12/03/2026
एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
11/03/2026
मामा की बेटी से बात करते देखा, युवक का गला रेता
11/03/2026
प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की पाक्षिक वीडियो कॉन्फ्रेंस संपन्न राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करें- प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग
11/03/2026
वंश रूप बार्ड में बिकास को मिली नई रफ्तार खेर माई परिसर में बाउंड्री बाल वा शेड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न
11/03/2026
अपना दल एस सोनभद्र जिले की मासिक बैठक जिला कार्यालय, छपका, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष श्री अंजनी पटेल जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
11/03/2026
अवर प्रादेशिक नियोजनालय गया के सौजन्य से विशेष रोजगार शिविर का आयोजन 26मार्च 2026कोगया शेरघाटी रोड चेरकी गयाजी मे निर्धारित l
11/03/2026
लखनऊ/बिजनौर : मार्च में पहली बार दिसंबर-जनवरी जैसी धुंध
11/03/2026
ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आज से शुरू हुआ भव्य मनोरंजन मेला – 31 मार्च तक रहेगा आकर्षण का केंद्र
11/03/2026
नरयावली कॉलेज को मिली 414.55 लाख की अतिरिक्त सौगात, बनेगा भव्य भवन
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!