A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेग्वालियरनिवाड़ीमध्यप्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने लिया संज्ञान, संतोष वर्मा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

जीडीए को तुरंत रिपोर्ट सौंपने के आदेश


ग्वालियर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर में जीडीए से जुड़े मामलों में बढ़ती शिकायतों पर गंभीर संज्ञान लेते हुए संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि संतोष वर्मा पर अनियमितताओं तथा नियम विरुद्ध गतिविधियों के आरोप लगते रहे हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँचने के बाद यह कदम उठाया गया।

मुख्यमंत्री ने ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले की विस्तृत जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा पूरी रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत की जाए। साथ ही, विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्वालियर विकास प्राधिकरण अब पूरे प्रकरण की समीक्षा कर रहा है और अपेक्षित कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की इस सख्ती के बाद जीडीए में लंबित मामलों व अनियमितताओं पर भी असर देखने को मिलगा।

Back to top button
error: Content is protected !!