A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

डोल महोत्सव: तालाब के अंदर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया गया शानदार मंचन

रीठी के खम्हरिया गांव में डोल महोत्सव पर बाल कलाकारों द्वारा निकाली गई दिव्य झांकियां, देर रात तक चला लोक गीत का कार्यक्रम

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया नंबर एक में वर्षों पुरानी परंपरानुसार शारदेय नवरात्र की तीज तिथी पर आयोजित होने वाला डोल महोत्सव शनिवार को बड़े-बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खम्हरिया गांव में आयोजित होने वाला डोल महोत्सव समूचे रीठी क्षेत्र ही नहीं बल्कि संपूर्ण कटनी जिले में अद्वितीय कार्यक्रम है। जिसमें ग्राम के बाल कलाकारों द्वारा तैयार दिव्य झांकियों का शानदार मंचन किया गया। बताया गया कि यह डोल महोत्सव महालक्ष्मी पर्व के साथ प्रारंभ होता है जिसका नवरात्र पर्व की तृतीय तिथी को विसर्जन किया जाता है। जिस मौके पर ग्रामवासियों द्वारा उत्साह के साथ अनेक झांकियां व भगवान श्री बांके बिहारी लाल का रथ तैयार कर शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसका लोगों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाता है।

द्रोपदी चीर हरण का दिखाया दृश्य

शोभायात्रा का समापन ग्राम के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के तालाब के अंदर तैयार अनेक मनमोहक झांकियों के प्रदर्शन के साथ किया गया। सबसे प्रथम बाल कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तालाब के अंदर ही शानदार प्रदर्शन किया गया। जिसमें भगवान अपने बाल सखाओं के साथ यमुना के किनारे गेंद खेलते हैं व गेंद खेलते हुए बाल कालिया नाग के पास जाती है। जहां कलाकारों द्वारा विशाल नाग तालाब के अंदर तैयार किया गया था, वहां भगवान कालिया नाग का मर्दन कर उसके फन पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद द्रोपदी चीर हरण का दृश्य भी देखने को मिला। जिसमें भगवान विशाल साड़ी बढ़ाते आदि का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम को देखने रीठी क्षेत्र सहित कटनी जिले के आसपास जिलों के भी हजारों लोग पहुंचे।

लोक गीत का हुआ आयोजन

डोल महोत्सव समिति खम्हरिया नंबर एक द्वारा रात्रि में पारंपरिक लोक गीत व नृत्य का आयोजन किया गया। जो प्रसिद्ध लोक गीत गायक हनुमत सिंह एवं लक्ष्मी ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किया गया। जो देर रात चला। देखा गया कि लोक गीत कार्यक्रम देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!