A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

ढीमर खेडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

जमीन बेचने के नाम पर धोखा धडी करने बाले पुलिस के गिरफ्त में

कटनी

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी महोदय श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में दो आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथी रणजीत पटेल पिता घासीराम पटेल निवासी ग्राम बरेली ने रिपोर्ट की थी कि आरोपी दिलीप दुबे, मनीष पांडे,मुकुंदी पटेल, मुकेश पटेल के द्वारा मिलकर फरियादी के साथ महर्षि महेश योगी संस्थान की जमीन विक्रय के नाम पर 24 लाख 52 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। प्रार्थी रणजीत पटैल की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध कभाक 63/26 धारा 318(2),318 (4).319 (2),336 (3) 61 (2) बीएनएस का प्रकरण उक्त आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश पतासाजी की गई जो दिनांक 26.03.26 को आरोपी मुकेश पटेल के द्वारा एस.आर.एम. फाउंडेशनऑफ इण्डिया के नाम से फर्जी बैंक खाता खुलवाया गया था जो उक्त अपने खुलवाये गये फर्जी बैंक खाते से आरोपी मनीष पांडे, दिलीप दुबे द्वारा अपने खाता में पैसा टांसफर कर लिया जाता था आरोपी मुंकूदी पटैल के नाम से भी आरोपी मुकेश पटेल द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाया था जिससे मनीष पांडे दिलीप दुबे अपने बैंक खातो में पैसा ट्रांसफर कराया जाता था। आरोपी मुंकूदी पटैल पिता पुन्नूलाल नि. हरदुआ कलां थाना विजयराघवगढ़ एंव मुकेश पटैल पिता कुंजीलाल पटेल नि जागृति कॉलोनी थाना एनकेजे को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। प्रकरण में आरोपी मनीष पांडे एवं दिलीप दुबे फरार हैं।

पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि सुरेश चौधरी,सउनि जयपाल सिंह,प्र.आर. सुब्बचन यादव, आर. पंकज सिंह, आर. देवेन्द्र अहिरवार, आर. डुमनदास, आर. गंर्धव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!