A2Z सभी खबर सभी जिले की

तलवार के हमले से घायल ससुर की मौत, दामाद ने तलवार से किया था हमला, हत्यारा है हिरासत में

तलवार के हमले से घायल ससुर की मौत, दामाद ने तलवार से किया था हमला, हत्यारा है हिरासत में

 

पाली। शहर के रामदेव रोड स्थित महात्मा गांधी कॉलोनी में 26 दिसंबर को दामाद द्वारा ससुर पर तलवार से हमले में गंभीर रूप से घायल ससुर की मौत हो गई है। इस हमले में घायल 58 वर्षीय जगदीश जोशी ने शनिवार देर रात जोधपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक मूल रूप से जोधपुर निवासी थे, इसलिए अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा।

घटना 26 दिसंबर की है। रेण (मेड़ता सिटी) निवासी और हाल जोधपुर रह रहे राकेश जोशी तलवार लेकर बाइक से अपने ससुराल पाली पहुंचा था, पाली आकर उसने अपनी ससुराल में अपनी पत्नी आशा पर हमला किया। इस दौरान आशा तो अपनी जान बचने के लिए वहां से भाग गई थी पर दामाद ने बीच-बचाव करने आए ससुर के सिर पर तलवार से हमला कर दिया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायल ससुर जगदीश जोशी को पाली के बांगड़ अस्पताल से जोधपुर रेफर कर दिया गया था, जिनकी उपचार के दौरान 3 जनवरी की देर मौत हो गई।

वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन दूसरे दिन पाली लौटने की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!