A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

तालाब मे डुबने से बालक की मौत, मचा कोहराम

तालाब मे डुबने से बालक की मौत, मचा कोहराम

गडहनी। चरपोखरी थाना क्षेत्र के बालबाँध सूर्य मंदिर स्थित तालाब मे नहाने के दौरान डुबने से 14 वर्षीय बालक पवन कुमार की मौत हो गई।मृतक के पिता बहरी गांव निवासी विनय कुमार ने बताया कि बुधवार को शाम मे जिउतपुत्रिका व्रत पर पवन अपने माता पुनम देवी के साथ पूजा कथा श्रवण करने सूर्य मंदिर धाम पर गया था।पूजा से पूर्व माता के साथ तालाब मे नहाने गया इसी दौरान डुब गया।कुछ देर बाद उसका शव पानी मे उतराया देख बाहर निकाला गया।जिसके बाद गडहनी पीएचसी लाया गया जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना चरपोखरी थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर भेज दिया।घटना के बाद परिजनो मे कोहराम मच गया।वहीं मृतक की माता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Back to top button
error: Content is protected !!