A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

तीन दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी अंतिम चरण में, 15 को उद्घाटन करेंगे एसीएस सिद्धार्थ

युवाओं को शपथ दिलाएंगे कुलपति, पुरस्कार वितरण करेंगे एसीएस दीपक कुमार सिंह

आरा। सामाजिक संस्थान ‘‘नई आशा‘‘ द्वारा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में आयोजित ‘‘तीन दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 से 17 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्य के अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एस सिद्धार्थ करेंगे। विदित हो कि नई आशा द्वारा महादलित युवाओं के बीच खेल के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं समाज से सरोकार बढ़ाने के निमित्त इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। संस्था पिछले करीब 20 वर्षाें से इस अभियान में लगी हुई हैं इस आशय की जानकारी देते हुए संस्था के संरक्षक डॉ भीम सिंह भवेश ने बताया कि “तीन दिवसीय माता क्रिकेट टूर्नामेंट-2024” में भोजपुर जिले के 20 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों में महादलित समाज के बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 15 नवंबर को टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्य के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ करेंगे। जिलाधिकारी तनय सुलतानिया, डीडीसी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार सिंह आदि रहेंगे। अध्यक्षता प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा करेंगे। दूसरे दिन 16 नवंबर को राज्य के सचिव स्वास्थ्य एवं वनिज्यकर संजय कुमार सिंह उद्घाटन करेंगे। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी इन खिलाड़ियों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं समर्पण को लेकर शपथ दिलाएंगे। विशिष्ट अतिथि के बतौर श्रीमती इन्दू देवी मेयर एवं स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंध विशिष्ट अतिथि के बतौर उपस्थित रहेंगे। टूर्नामेंट के समापन पर राज्य के अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं ग्रामीण कार्य विभाग दीपक कुमार सिंह खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!