

+++++++++++++++++++++++++ नागपुर, मंगलवार 02 सितंबर 2025-: यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे प्रशासन दिपावली छठपूजा के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दुर्ग-सुल्तानपुर पूजा स्पेशल ट्रेन, – 08763,दुर्ग- सुल्तानपुर स्पेशल ट्रेन 13 सितंबर से 29 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार दुर्ग स्टेशन से चलेगी। 08764,सुल्तानपुर-दुर्ग स्पेशल ट्रेन 14 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार सुल्तानपुर से चलेगी। इस ट्रेन में कुल 20कोच- 03 एसएलआर, 04 स्लीपर, 08 एसी 3,01एसी02, 02एसी टे कम थ्री और दो अन्य कोच रहेगे।
।चरलापली- रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, इस ट्रेन का सेवा विस्तार करते हुए 29 सितंबर से 02 दिसंबर 2025 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन-07051-चरलापली -रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल 04 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन रक्सौल-चरलापली साप्ताहिक स्पेशल 07052- 07 अक्टूबर से 02नववंर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन 08897 गोंदिया पटना स्पेशल 23और24 अक्टूबर 2025 को गोंदिया से चलेगी। 08898-पटना -गोंदिया स्पेशल 24,25 अक्टूबर को पटना से चलेगी।
दुर्ग-पटना , स्पेशल ट्रेन 08975, 19 अक्टूबर को गोंदिया से चलेगी। पटना -दुर्ग स्पेशल ट्रेन-08976, 20 अक्टूबर को पटना से चलेगी। इस ट्रेन मे दो एसएलआर, पांच सामान्य, आठ स्लीपर, दो एसी थ्री , और एक एसी टू कुल अठारह कोच रहेगे। 
