

+++++++वंदेभारतलाइवटीव न्युज, छत्तीसगढ ++++++++
शुक्रवार 12 सितंबर 2025-: प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग से हाटिया के बीच चलने वाली द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन 31 दिसंबर तक चलाई जायेगी। 08185/08186 हाटिया से दुर्ग और दुर्ग से हाटिया के बीच सप्ताह में दो दिन यह स्पेशल ट्रेन चलती है, जो की दपूम रेलवे के बिलासपुर स्टेशन होकर चल रही है। पहले यह ट्रेन 01 अक्टूबर तक ही चलने वाली थी, अब इसका विस्तार करते हुए इसे 31 दिसंबर तक के लिए कर दिया गया है। 08185-हाटीया दुर्ग द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 02 अक्टूबर से 30दिसंबर तक और 08186- दुर्ग हाटिया द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 03 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलाई जायेगी।





