A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

देवरिया में खड़ी स्कॉर्पियो का 200 किलोमीटर से दूर से काटा टोल

देवरिया में अपने वाहन के पास खड़े वाहन स्वामी

 

-फास्ट टैग की तरफ से पैसे कटने के लिए भेजा गया मैसेज

देवरिया। जिले में वाहन स्वामी के दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो का प्रदेश के दूसरे जिले के एक टोल प्लाजा पर टैक्स कट गया। इसकी जानकारी जब वाहन स्वामी को मोबाइल पर आए मैसेज से जरिये हुई तो उसके होश उड़ गए। वह जल्दी जल्दी गाड़ी के पास पहुंचे। जहां उनको गाड़ी और फास्ट टैग लगा नंबर प्लेट सुरक्षित पाया। उन्होंने इसकी शिकायत फास्ट टैग कंपनी से की है।

शहर निवासी सतीश सिंह के पास एक स्कॉर्पियो वाहन है। जो पिछले एक सप्ताह से उनके अपने आवास पर खड़ी है। सुबह 8 बजकर 24 मिनट पर जब उनके मोबाइल पर अयोध्या जिले के रौनाही टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के रूप में 120 रुपये कटने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। वाहन चोरी के अंदेशे में वह जल्दी-जल्दी घर पहुंचे, तो उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी यूपी 52 बीके 1666 घर पर सुरक्षित थी और नंबर प्लेट भी सही सलामत था। आनन-फानन में उन्होंने फास्ट टैग कंपनी के टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत की। इस संबंध में फास्ट टैग कंपनी के सर्विस सेंटर से बताया गया कि यह त्रुटिवश हुआ है। जो भी रकम टोल टैक्स के रूप में कटा है। वह 15 दिनों के अंदर आपको वापस मिल जाएगा। यह सुनकर वाहन स्वामी ने राहत की सांस ली।

Back to top button
error: Content is protected !!