
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार
संसद शून्यकाल में…….!! राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर उठाए गंभीर मुद्दा
मेरे समाज का सवाल है, ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर
कार्यवाही होनी चाहिए……..!!
देश में SC/ ST/ OBC के नाम पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनाकर असली हकदारों के अधिकार और हक को छीनने का काम करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही होना अत्यंत आवश्यक है।
भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिये सरकार से तत्काल प्रभाव से ठोस, प्रभावी और कठोर कदम उठाये जाने की माँग एवं आग्रह आज मैंने संसद के शून्यकाल (ध्यानाकर्षण) में रखा है!
मुझे भरोसा है मेरी सरकार जल्द ही समाज न्याय के लिए ठोस कार्यवाही करेगी!!











