A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तराखंड

देहरादून मे कुट्टू का आटा खाने से 300 से ज्यादा बीमार


देहरादून मे ‘जहरीला’ कुट्टू का आटा खाने से 300 से ज्यादा लोग बीमार
सहारनपुर से आया था कुट्टू का आटा

मुख्यमंत्री धामी ने तुरंत सज्ञान लेते हुए जांच करने के आदेश दिए
3लोगो को किया गया गिरफ्तार

देहरादून: इस नवरात्र पर कुट्टू के आटे को सेवन करना दूनवासियों के लिए भारी पड़ गया। जहरीले आटे के कारण 375 के करीब लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
दून अस्पताल, कोरोनेशन, महंत इंदिरेश सहित कई अस्पतालों में फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार और जिलाधिकारी सविन बंसल ने अस्पतालों का दौरा कर मरीजों का हाल जाना। मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए प्रशासन ने अस्पतालवार अधिकारियों की तैनाती की है।
जिलाधिकारी ने मरीजों के बेहतर इलाज और समन्वय के लिए जिला चिकित्सालय, दून अस्पताल और इंद्रेश अस्पताल में मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।

डॉक्टरों की टीम सभी मरीजों का इलाज कर रही है, जबकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
इस मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीजी बीमार मरीजो का हाल चाल पूछने अस्पताल पहुंचे और उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सहारनपुर से आया जहरीला आटा, सप्लाई चेन का हुआ खुलासा
जांच में सामने आया कि फूड पॉइजनिंग का कारण सहारनपुर से लाया गया मिलावटी कुट्टू का आटा था। देहरादून के विकासनगर स्थित लक्ष्मी ट्रेडर (शिवपाल चौहान) ने इस आटे को खरीदा था और शिमला बाईपास रोड स्थित गोदाम में स्टोर किया था। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है और व्यापारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

– मुख्यमंत्री के निर्देश पर आटा सप्लाई करने वाले होलसेलर, रिटेलर और सप्लायर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं। प्रशासन ने संबंधित स्टॉक को सीज कर दिया है, ताकि मिलावटी आटे की बिक्री को पूरी तरह रोका जा सके

प्रशासन ने सेकड़ो दुकानों पर की छापेमारी, मिलावटी आटा किया जब्त

देहरादून में मिलावटी आटे की सप्लाई रोकने के लिए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया। दो घंटे के भीतर शहरभर में 32 दुकानों को सील कर दिया गया। साथ ही सहारनपुर प्रशासन को भी अलर्ट किया गया, जहां मुख्य आपूर्तिकर्ता प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है।

पुलिस ने कथित तौर पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान विकासनगर निवासी शीशपाल सिंह चौहान, सहारनपुर निवासी दीपक मित्तल और नलनीश मित्तल के रूप में हुई है। सहारनपुर के कुट्टू आपूर्तिकर्ता और देहरादून के दो वितरकों के खिलाफ बसंत विहार थाने में बीएनएस की धारा 274 (बिक्री के लिए खाद्य या पेय पदार्थ में मिलावट), 318 (2) (धोखाधड़ी) और 61 (2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि मिलावटी आटे की सूचना
पुलिस कंट्रोल रूम 112 या
जिला आपदा परिचालन केंद्र के नंबर 0135-2626066 पर दें।

Back to top button
error: Content is protected !!