A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअम्बालाहरियाणा

दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने के बाद भी कार्यकर्ताओ में जोश भरा और अपने साथियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुनने पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज। इस दौरान मंत्री अनिल विज अपने सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे, जहां सभी ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री मोदी को बेस्ट फ्रेंड फिलोस्फर और गाइड बताते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश में किस-किस हिस्से में क्या-क्या उपलब्धियां हासिल हुई है उन सभी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हैं। देशवासियों ने जहां-जहां पर प्रेरित काम किए हैं जैसे जल संशय, सोलर एनर्जी और रूफटॉप जल संचय को संचित करने के बारे में बताया गया है। प्रधानमंत्री मोदी लोगों को बताते है ताकि सभी प्रेरणा ले और आत्मनिर्भर बन सके। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक मंत्र दिया है जो खेलेगा वह खिलेगा उन्होंने सभी नौजवानों को पैगाम दिया है कि लोग अपनी ताकत को इधर-उधर व्यर्थ ना करके खेलों में लगे और एक अच्छा मुकाम हासिल करें। लगभग पूरे देश में क्या हो रहा है कहां मछली पालन हो रहा है कहां खेती के अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं यह सभी दिखाया जाता है उन्होंने बताया कि यह एक बहुत अच्छा कार्यक्रम है।

Back to top button
error: Content is protected !!