
धोखाधड़ी से बांड कैश कराने में मैनेजर गिरफ्तार
बांदा। कमासिन थानाक्षेत्र के ग्राम पछौहा के प्रेमसागर पाण्डेय ने 22 मई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक, सात दिसंबर 2017 को सहारा इण्डिया बैंक फ्रेन्चाइजी शाखा कमासिन से 16-16 हजार रुपये के तीन बांड और 12 हजार रुपए का एक बांड खरीदा था। आरोप है कि मैनेजर जगदीश प्रसाद यादव ने 10 जनवरी 2019 को फर्जी तरीके से निकाल लिया। कमासिन पुलिस ने आरोपित कुम्हेड़ासानी निवासी मैनेजर को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। बता दें कि आरोपित जगदीश प्रसाद यादव पूर्व में भी धोखाधड़ी व गबन के मामले में जेल भी जा चुका है। वर्तमान में जमानत पर बाहर है
शुभम त्रिपाठी
जिला प्रमुख बांदा




