A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

नगरपालिका वार्ड 13 के चुनाव में नितिन गर्ग को जैन समाज का पूर्ण समर्थन, वार्ड 13 मे बना एकतरफा माहौल

नगरपालिका वार्ड 13 के चुनाव में नितिन गर्ग को जैन समाज का पूर्ण समर्थन, वार्ड 13 मे बना एकतरफा माहौल

लोकेशन कालांवाली,

रिपोर्टर इंद्रजीत

कालांवाली नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 में होने वाले पार्षद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। इस बार चुनावी मैदान में दो प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन हाल ही में जैन समाज द्वारा घोषित समर्थन ने चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। समाज ने सर्वसम्मति से आज़ाद व सांझे उम्मीदवार नितिन गर्ग (धर्मपुरा) को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद वार्ड में चुनाव का माहौल एकतरफा होता दिख रहा है। मिली जानकारी अनुसार
जैन समाज की महत्वपूर्ण बैठक प्रधान संदीप जैन कि अध्यक्षता में हुई जिसमे यह निर्णय लिया गया ।
इस बैठक में जैन समाज के सभी प्रमुख गणमान्य सदस्य, व्यापारी वर्ग, युवा और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य समाज की एकता को बनाए रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए उपयुक्त उम्मीदवार का चयन करना था। कई प्रस्तावों और विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज नितिन गर्ग को समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि गर्ग एक कर्मठ, ईमानदार और समाजसेवी छवि के रूप में जाना जाता है। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं, विशेषकर गौ सेवा, स्वच्छता और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान जरूरतमंदों को सहायता पहुँचाने, फ्री मेडिकल कैंप आयोजित करने, और गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए कई पहल की है।
जैन समाज की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नितिन गर्ग जैसे कर्मठ और युवा नेतृत्व की आज वार्ड 13 को सख्त ज़रूरत है। कई समाजसेवियों ने मंच से यह कहा कि विकास के वादे करने वाले तो बहुत आते हैं, लेकिन जो लगातार सेवा करता हो, वही असली प्रतिनिधि होता है। नितिन गर्ग के समर्थन की घोषणा करते हुए जैन समाज के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, “हम राजनीति नहीं, विकास चाहते हैं। नितिन गर्ग हमारे विश्वास पर खरे उतरे हैं, इसलिए हम पूर्ण समर्थन दे रहे हैं।
समाज की इस घोषणा के बाद पूरे वार्ड में माहौल नितिन गर्ग के पक्ष में होता जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के लोग उनका स्वागत कर रहे हैं, बुज़ुर्ग आशीर्वाद दे रहे हैं और युवा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। नितिन गर्ग के जनसंपर्क में लोगों की संख्या देखकर यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि वे प्रबल दावेदार बन चुके हैं।
नितिन गर्ग ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,
“मैं जैन समाज का दिल से धन्यवाद करता हूँ। यह समर्थन मेरे लिए सिर्फ एक आशीर्वाद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। मैं वार्ड 13 को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करूँगा।

Back to top button
error: Content is protected !!