A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नमामि गंगे चंडी घाट पर महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा और जागरूकता शिविर आयोजित

फुरकान अंसारी (संवाददाता)

हरिद्वार, 15 मार्च 2026।आज इमैक समिति द्वारा नमामि गंगे चंडी घाट पर निरंतर संचालित होने वाली “मस्ती की पाठशाला” में आने वाले निर्धन बच्चों की माताओं के लिए घाट पर स्थित “सेवा कुंज” में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “स्वास्थ्य, सुरक्षा और सजगता” विषय पर एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य निर्धन महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, आत्म-सुरक्षा और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रेया गोयल द्वारा गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति से हुई। इसके बाद डॉ. सपना भटनागर ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिया तथा समिति की ओर से आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं। समिति को यह दवाइयाँ मॉडर्न मेडिसिन एजेंसी के पंकज गोयल द्वारा उपलब्ध कराई गईं।

कैम्प में साउथ कोरिया से ब्लैक बेल्ट अमन राजपूत ने महिलाओं और युवतियों को आत्म-सुरक्षा के प्रभावी तरीके सिखाए, ताकि वे किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखते हुए मजबूती से उसका सामना कर सकें।

अधिवक्ता रीमा शहीम ने महिलाओं को कानूनी जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के समाज में महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ना चाहिए और पारिवारिक समस्याओं का भी साहस के साथ समाधान करना चाहिए।

समिति के शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र चौधरी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने उपस्थित सभी निर्धन महिलाओं एवं समिति के कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था कराई।

कार्यक्रम में इनर व्हील की अध्यक्षा रुचिता सक्सेना, सचिव प्रियंका पांडेय और उपाध्यक्ष मंजू वत्स भी उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन वितरित किए और स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इमैक की सचिव मौसमी गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि समिति समय-समय पर समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूकता अभियान और शिविर आयोजित करती रहती है। समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने समिति की परिकल्पना, विचार और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

समिति की उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में कैम्प में उपस्थित महिलाओं को उपहार भेंट किए। शिविर के सफल आयोजन में सेवा कुंज के विश्वास शर्मा और प्रेम का अतुलनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर समिति के अन्य कोर सदस्यों में विभव भटनागर, सुनीता झा और आशा चौधरी उपस्थित रहे। साथ ही समिति की सक्रिय टीम से कविता गोयल, विजेता शर्मा, आयुष डंगवाल, यश गोयल, अंकित, आशीष, शिल्पा भंडारी, रेखा, राखी और एकता झा के साथ बिमलेश, अनिल चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, निशा, बृजेश, संगीता और विपिन शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!