
राजू बैरागी 9977480626
करणी सेना ने उच्च स्तरीय जाँच कमेटी बनाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में तीन माह के अन्दर आरोपी को फॉसी देने की मांग

नरसिंहगढ 1 फरवरी 2025 को नरसिहगढ को कलंकित करने वाली घटना हुई जिसमें मूक बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया व आठ दिन बाद भोपाल में इलाज के दौरान उस नन्ही सी बच्ची ने अपने प्राण त्याग दिये। 9 फरवरी को व्यापारी वर्ग द्वारा श्रद्धांजली सभा मे करणी सेना ने प्रशासन को 48 घण्टे का समय आरोपियों को पकडने हेतु दिया था क्योकि उक्त घटना को आठ दिन बीत चुके थे।

करणी सेना के दिए समयानुसार मंगलवार को धरना तय था किन्तु प्रशासन के उच्च अधिकारियो ने चर्चा कर धरना न देकर पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की बात कही जिस पर मंगलवार को ही श्री राजपूत धर्मशाला में बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि प्रशासन को सहयोग किया जावे एंव निम्न मांगो के साथ धरना स्थगित किया गया

पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन में निम्न मांगे प्रमुखता से रखी गईं
उच्च स्तरीय जाँच कमेटी बनाकर मामले की जाँच हो
पास्को स्पेशल कोर्ट में अधिकतम तीन माह में फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से ट्रायल पूर्ण कर आरोपियो को फॉसी की सजा दी जावे। जिससे दोबारा कोई ऐसा घोर निन्दनीय कृत्य करने का दुस्साहस न करें।
प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई समय सीमा में ही उक्त प्रकरण की जॉच पूर्ण की जाए।


