A2Z सभी खबर सभी जिले की

नल-जल एंबुलेंस और आंगनबाड़ी व्यवस्था सुधारने के दिये गए सख़्त निर्देश

 

जिला परिषद की सामान्य बैठक संपन्न, विकास योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

 

दिनांक 30 दिसंबर 2025 को जिला परिषद, कैमूर की सामान्य बैठक माननीय अध्यक्ष, जिला परिषद की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं की वर्तमान प्रगति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में प्रशासनिक स्तर पर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद कैमूर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही सभी संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

बैठक के दौरान जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

 

चर्चा के मुख्य बिषय निम्न प्रकार रहे:

 

राजस्व एवं भूमि सुधार: भूमि अर्जन और राजस्व से जुड़े मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिया गया ।

 

स्वास्थ्य : जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करते हुए ससमय लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहूंचाने पर बल दिया गया। एम्बुलेंस सेवा को गुणवत्तापूर्ण एवं लोगों तक सुलभ पहूंच कराने हेतु निदेशित किया गया।

 

आई.सी.डी.एस.: आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन को दुरुस्त करने और अधुरे भवन का निर्माण यथाशीघ्र पू्र्ण कराने का निदेश दिया गया।

 

कृषि: किसानों के लिए भूमि संरक्षण एवं कृषि योजनाओं के लाभ पर चर्चा हुई।किसानों को ससमय अच्छी गुणवत्ता का बीज एवं खाद उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

 

आधारभूत संरचना: ग्रामीण कार्य विभाग (RWD), पी.एच.ई.डी. (PHED) और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली तथा लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। PHED विभाग की समीक्षा क्रम में कई जगह नल जल योजना की स्थिति खराब बताया गया जिसे अविलंब ठीक करने का निदेश दिया गया।

 

कल्याणकारी योजनाएं: सामाजिक सुरक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण और सहकारिता विभाग की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रगति संतोष पूर्ण पाया गया।

 

बैठक में जिला परिषद के माननीय सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की स्थिति को प्रमुखता से रखा। उपस्थित सदस्यों में मुख्य रूप से विकास सिंह, मनी सिंह, ब्रिजेश सिंह उर्फ गोल्डेन सिंह, विश्वम्भरनाथ सिंह उर्फ वकील यादव, दीपक यादव, मधु देवी, श्वेता गुप्ता, अखिलेश चौरसिया, गीता देवी, बुल्लु राम एवं अन्य सदस्य शामिल थे।

अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को धरातल पर उतारें ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!