A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशधार्मिकराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

नव पदस्थापित जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार

जनहित के कार्य और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता

डीडवाना-कुचामन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी श्री अवधेश मीणा ने गुरुवार को डीडवाना-कुचामन के जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और फ्लैगशिप कार्यक्रमों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यभार संभालने के पश्चात जिला कलक्टर श्री अवधेश मीणा ने जिला कलक्टर कार्यालय के विभिन्न अनुभागों व शाखाओं का अवलोकन कर आवश्यक कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!