अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति और प्रशासन

नागपुर महानगरपालिका चुनाव के लिए 23 दिसंबर से नामांकन पत्र भरने का काम शुरू

30दिसंबर 2025 नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
मंगलवार 23 दिसंबर 2025 , नागपुर
==============> नागपुर महानगरपालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है। महानगर पालिका चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 23 दिसंबर 2025 से नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है आज से नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हो रहा है। नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन 30 दिसंबर है। नागपुर शहर के 38 प्रभागों को 10 जोन में विभाजित किया गया है। संबंधित जोन में आने वाले प्रभागों के इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन तरीके नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार नागपुर महानगरपालिका के 38 प्रभागों की कुल 151 सीटों पर से 76 सीटें महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है। जानकारी अनुसार नागपुर महानगरपालिका में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कुल 30 सीटें आरक्षित की गई जिनमें कि 15 सीटें महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कुल 12 सीटें आरक्षित है, जिनमे से 06 सीटें महिला उम्मीदवार के लिए है। पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 40 सीटें आरक्षित की गई है जिनमे से 20 सीटें महिला उम्मीदवार के लिए है। बाकी 69 खुली सीटों में से 35 सीटें महिलाओं के आरक्षित है। नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर को होगी। नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन 02 जनवरी 2026 है। 03 जनवरी 2026 को उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जायेगी और इसी दिन चुनाव चिन्ह का आबंटन भी किया जायेगा महापगर पालिका चुनाव के मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा और मतगणना 16 जनवरी 2026 को होगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!