A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर में शीघ्र आर्टि क्युलेटेड बस सेवा होगी शुरू

नागपुर-: नागपुर मे शीघ्र ही आर्टि क्युलेटेड बस सेवा प्रारंभ होगी। देश की यह पहली आर्टि क्युलेटेड बस सेवा होगी जो नागपुर मे शुरू होगी। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने इस बस सेवा के लिए नागपुर शहर का चयन किया है। नागपुर शहर के इनर रिंग रोड पर शुरू होने वाली इस बस सेवा की फिजिबिलिटी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद नागपुर महानगर पालिका ने इसका प्रपोजल तैयार किया है। अब इसे शीघ्र ही इसे सार्वजनिक किया जाने वाला है। नागपुर शहर के निवासी आने वाले समय मे विमान मे मिलने जैसी सुविधा का आनंद इस नई बस सेवा मे उठा पायेगें। आर्टि क्युलेटेड बस सेवा को देश मे पहली बार नागपुर शहर मे शुरू किये जाने की तैयारी की जा रही है। महानगरपालिका के अनुसार इस नई बस सेवा को शुरू करने के लिए नागपुर शहर इसके लिए उपयुक्त है। जानकारी के अनुसार नागपुर मे 33 आर्टि क्युलेटेड बसें चलेंगी। इस एक बस मे 130 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। इस नई बस मे विमान जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। नागपुर के इनर रिंग रोड केस42 किमी• क्षेत्र मे यह बस चलेंगी। इनर रिंग रोड पर इसके 65 बस स्टॉप होंगे। इन बसों के लिए आठ स्थानों पर बस चार्जिंग स्टेशन होंगे। यह नई बसें पूर्णतः विद्युत ऊर्जा से चलेंगी। इस नई बस की लंबाई कुल 18 मीटर लगभग रहेगी। नागपुर शहर पहला होगा जहां पर आने वाले समय मे इस की शुरुआत होगी। आर्टि क्युलेटेड बस सेवा सामान्य है परंतु नागपुर मे इसे नई आधुनिक तकनीक के साथ शुरू किया जाने वाला है। इसका परिचालन नागपुर महानगरपालिका के द्वारा मौजूदा बस सेवा से अलग होगा। इस बस सेवा की खास बात यह होगी कि नागपुर शहर के बाहर से आने वाले यात्री जिन्हें अभीतक शहर के अंदर से गुजरना होता था, वे अब इससे बचते हुए शहर के इनर रिंग रोड से ही किसी अन्य सेटेलाइट शहर मे मे पहुंचने मे आसानी रहेगी। महानगर पालिका के अनुसार इस बस सेवा के लिए इससे संबंधित निविदा की प्रक्रिया को पूरा करते हुए इसका प्रस्ताव मंजूरी के लिए शीघ्र ही केंद्र सरकार के पास भेजा जायेगा।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!