A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

नागपुर मे होगा-मंत्रीमंडल शपथग्रहण समारोह

नागपुर-: महाराष्ट्र राज्य सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है। महायुति सरकार के मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण 15 दिसंबर को हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शपथग्रहण 15 दिसंबर को नागपुर के राजभवन मे आयोजित किया जायेगा। चूँकि 16 दिसंबर से नागपुर विधानमंडल का सत्र आरंभ होने वाला है, विधानमंडल सत्र से पहले ही मंत्रिमंडल का गठन भी जरूरी है। इसको देखते हुए सत्र से पहले ही मंत्रियों को शपथ दिलवाई जा सकती है। पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद अब महाराष्ट्र मे राज्य सरकार ने मंत्रियों के शपथग्रहण को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी है। इसमे महायुति गठबंधन के तीनो दलों के विधायकों को मंत्रिमंडल मे शामिल किया जा सकता है। 16 दिसंबर से नागपुर विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आरंभ होने वाला है। इस सत्र मे राज्य के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस जी, दोनों उप-मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी एवे अजित पवार जी भी इस अवसर पर नागपुर मे मौजूद रहेंगे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!