
सतना/नागोद : मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार नगर परिषद नागौद द्वारा बरकोनिया मंदिर मैदान में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में नागौद विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री नागेंद्र सिंह जू देव द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर नागौद के मेधावी छात्र राघव गोयल को गत वर्ष हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान लाने पर नागौद गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।राघव गोयल वरिष्ठ बीजेपी नेता नितिन अग्रवाल के सुपुत्र हैं








