A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

निगमायुक्त द्वारा कचरा संग्रहण की व्यवस्था को मजबूत करने साथ साथ रुट एवं समय भी किया। निर्धारित

कटनी :

नगर पालिक निगम कटनी की आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2025 की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छता अमले की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वेक्षण के निर्धारित मानकों के अनुरूप जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कटनी को स्वच्छता में शीर्ष स्थान दिलाने के प्रयास किए जाएं।

बैठक में कार्यपालन यंत्री असित खरे, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, मृदुल श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक निशांत कनौजिया सहित एमएसडब्ल्यू प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी आदेश जैन ने जानकारी दी कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में कटनी नगर निगम को देश में 8वां स्थान तथा 3 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी। निगमायुक्त ने इस वर्ष वाटर प्लस एवं फाइव स्टार रेटिंग हासिल करने के लक्ष्य के साथ अभी से प्रभावी कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वार्डवार ब्यूटीफिकेशन, रहवासी व व्यावसायिक क्षेत्रों की सफाई, स्लम क्षेत्रों, तालाबों, नालों तथा शैक्षणिक संस्थानों की स्वच्छता व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की।कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी व्यवस्थित

निगमायुक्त ने कचरा संग्रहण वाहनों की संख्या बढ़ाने, रूट एवं समय निर्धारित करने तथा घर-घर से शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सोर्स सेग्रीगेशन प्रक्रिया को और मजबूत करने पर जोर दिया।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!