

*पत्रकार सुरक्षा अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएं : दीवान सिंह सिकरवार*
*आगरा* :-आगरा मंडल के ब्यूरो प्रमुख पत्रकार दीवान सिंह सिकरवार ने सीतापुर जनपद में हिंदी दैनिक समाचार पत्र के निर्भीक पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या को अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय बताते हुए कहा कि अब तक अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने इस घटना की कठोर निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर वे तत्काल दिशा-निर्देश जारी करें और पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को तुरंत प्रभाव से लागू करें।
श्री दीवान सिंह ने आगे कहा, आजकल पत्रकारों के खिलाफ असामाजिक तत्वों द्वारा अनर्गल मुकदमे लिखवाए जाने का भी प्रचलन बढ़ता जा रहा है। यह निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने सरकार से पत्रकारों और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि हत्यारों और साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित हो,और समिति की रिपोर्ट के आधार पर पत्रकारों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
दीवान सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई जनपदों में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। सरकार इस स्थिति को गंभीरता से ले
हमारी प्रमुख मांगेंः
पत्रकार सुरक्षा कानून को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।
2. राघवेंद्र बाजपेई के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
3. मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
4. प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
अंत में उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए आवाज बुलंद करें। एकता ही हमारी शक्ति है।
पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूजआगरा उत्तर प्रदेश



