
सीधी।शासन की योजना से मरहूम युवक अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने थाने पहुंचा लेकिन थाना प्रभारी ने अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला बताते हुए उसे इसकी सूचना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को देने की बात कही है। यह अजीबोगरीब और शायद अपनी तरह का पहला मामला

भुईमाड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करैल का जहां से युवक शासन की योजना के तहत अपने नाम पर स्वीकृत पशुसेड को केवल कागज में बना पाया तो खुद के साथ हुई धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं कर सका और रिपोर्ट करने थाने पहुंचा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम केरहा निवासी इंद्रजीत यादव पिता शोभनाथ यादव के नाम पर वर्ष 2021-22 में वर्क कोड क्रमांक 171500707037/AV/22012034593946 के अंतर्गत पशु सेट का निर्माण किया गया है लेकिन यह निर्माण सिर्फ कागज पर है जमीन पर नहीं किया गया है।
इंद्रजीत यादव ने हमारे प्रतिनिधि को दूरभाष पर बताया कि वर्ष 2021-22 में जनपद पंचायत कुसमी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस एन द्विवेदी उसके गांव आए थे और स्वयं मुझसे कहा कि क्या तुम पशु शेड बनवाना चाहते हो। इस पर उसने सहमति दे दी लेकिन पशु शेड आज तक नहीं बना। एक हफ्ते पहले ही उसे जानकारी प्राप्त हुई कि उसके नाम पर पशु सेट बनाने के लिए पैसे का आहरण किया जा चुका है लेकिन 3 साल बाद भी पशु शेड नहीं बनाया गया है इसलिए वह रिपोर्ट करने थाने गया था लेकिन उसे यह कह कर वापस कर दिया गया कि इसे ले जाकर जनपद पंचायत कुसमी में दो। सवाल यह उठता है कि ग्राम पंचायत करैल में हुए इस तरह के घोटाले के सामने आने की बावजूद भी प्रशासन मौन क्यों है?
!! इनका कहना है !!
मेरे पास संबंधित व्यक्ति आया था लेकिन जो चीज थी ही नहीं उसकी चोरी कैसे हो गई। इसलिए मैंने उसे इसकी शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी को देने के लिए कहा है।
तेजभान सिंह
थाना प्रभारी भुईमाड


