A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

पांच सूत्री मांगो को लेकर प्रगतिशील भोजपुरी समाज आरा ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

पांच सूत्री मांगो को लेकर प्रगतिशील भोजपुरी समाज आरा ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञाप

आरा। जे. पी. स्मारक रमना मैदान आरा मे प्रगतिशील भोजपुरी समाज की ओर से एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता करते हुए प्रगतिशील भोजपुरी समाज के जिला अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने कहा की “भोजपुरी भाषा के संविधान के आठवीं अनुसूची मे नहीं जोड़ा जाता है तब तक यहाँ के लोगों का आर्थिक सामजिक एवं संस्कृतिक उत्थान नहीं हो सकता है!अपना मातृभाषा का विकास नहीं होने से यहाँ के लोगों मे बैाद्धिक बौनापन तथा मानसिक आर्थिक का शिकार होना पड़ता है।अपनी मुख्य मांगो को लेकर उन्होंने जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया को एक ज्ञापन सौपा।मांगो मे भोजपुरी भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची मे जोड़ने, प्राथमिक से लेकर विश्व विद्यालय स्तर तक की पढ़ाई भोजपुरी भाषा के माध्यम मे करने, सरकारी और गैर सरकारी सभी कार्यालयों मे सब कार्य भोजपुरी भाषा की करने, भोजपुरी क्षेत्र के सभी प्रकार की पत्र -पत्रिका एवं विज्ञापन का माध्यम भोजपुरी भाषा हो, और भोजपुरी क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशनो एवं बस पड़ाव मे उद्घोषणा भोजपुरी भाषा मे हो आदि मांगे शामिल है।वहीं दिल्ली सरकार के मैथिली भोजपुरी अकादमी सदस्य तथा भोजपुरी शोधछात्र रवि प्रकाश सूरज ने कहा कि भोजपुरी सरकारी उपेक्षा का शिकार बनी है। भोजपुरी की पढ़ाई के लिए विद्यालयों से विश्वविद्यालयों तक संसाधन नहीं हैं। शोधार्थी तथा भोजपुरी छात्र संघ के सह संयोजक सोहित सिन्हा ने बिहार की द्वितीय राजभाषा में भोजपुरी को शामिल किए जाने की मांग की। छात्र नेता अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आंदोलन ही अब राह बची है।इस मौके पर तिलकधारी, ब्रमेश्वर, अश्वनी, राजेंद्र, रवि प्रकाश, अनिरुद्ध, देशराज, सोहित सिन्हा, राधेश्याम आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!