
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्रीमान विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(अपर जिला न्यायाधीश )पाली के तत्वाधान में15/3/26को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत राजकीय कन्या छात्रावास,पाली तथा ठाकुर जी मंदिर मोहल्ला गुलाबपुरा गिरादड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मांगीलाल तंवर अधिकतर मित्र ने बालिका शिक्षा, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, महिला हेल्पलाइन नंबर 181,1090,1098, सृजन की सुरक्षा आदि की जानकारी प्रदान की गयी। इसी क्रम मे चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट से योगेंद्र सिंह कोर्डिनेटर तथा काउंसलर रेनू जोशी ने बाल विवाह पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। मंजू खर्रा हॉस्टल वार्डन द्वारा बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलावाई गयी। हॉस्टल से महेश खर्रा, कमला रसोइया व रक्षा, मिताली, रेखा, सोनू, शिवानी आदि छात्राओं ने भाग लिया। इस शिविर मे बालिकाओं को प्रश्नोत्तरी द्वारा अलग-अलग कानूनों व मानवाधिकारों की जानकारी प्रदान की गयी। इसी क्रम मे गुलाबपुरा मे आयोजित शिविर मे राजकुमार, गुड़िया देवी, मिश्रीदेवी, देवा राम आदि ग्रामीणों ने भाग लिया।












