
पुलिस अधीक्षक ने कुलपहाड़ में की जन-सुनवाई, फरियादियों को मिला त्वरित निस्तारण का भरोसा
महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद महोबा की तहसील कुलपहाड़ में उपस्थित रहकर जन-सुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए उनसे सीधे संवाद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जन-सुनवाई के माध्यम से प्रशासन की सक्रियता से फरियादियों में भरोसा देखने को मिला।










