A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का उत्क्रष्ट उदाहरण, खोया हुआ बैग चंद घंटों में सुरक्षित लौटाया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *आमजन की सहायता और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रतिबद्ध सागर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सजगता, संवेदनशीलता एवं प्रोफेशनल कार्यशैली का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद व्यक्ति का खोया हुआ बैग कुछ ही समय में खोजकर सुरक्षित वापस दिलाया। दिनांक 19.03.2026 को आवेदक राम गोपाल जोगी निवासी रहली, जिला सागर पुलिस कंट्रोल रूम सागर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे छोटा-मोटा काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और अपने कार्य के सिलसिले में बस स्टैंड सागर से कटरा बाजार सागर आए थे। इसी दौरान वे अपना बैग ऑटो में ही भूल गए, जिसमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी रखी थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8,000/- थी। यद्यपि यह राशि कम प्रतीत हो सकती है, लेकिन आवेदक के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जीवनयापन का साधन थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस कंट्रोल रूम के स्टाफ द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाई गई। महिला आरक्षक रक्षा, आरक्षक गौरव एवं आरक्षक लखन द्वारा सूझबूझ एवं तकनीकी प्रयासों से संबंधित ऑटो का संभावित नंबर ट्रेस किया गया। तत्पश्चात ऑटो चालक से संपर्क स्थापित कर उसे तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया गया। कुछ ही समय में ऑटो चालक नीरज कोरी पिता रामचरण कोरी, निवासी मछरियाई सागर (वाहन क्रमांक MP15R3312) कंट्रोल रूम पहुंचा और ईमानदारी का परिचय देते हुए आवेदक का बैग सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की मौजूदगी में बैग को विधिवत आवेदक को लौटाया गया।साथ ही ऑटो चालक को हिदायत दी कि यदि कोई भी सामान छूटता है तो तत्काल पुलिस थाने में जमा कराए,अपना खोया हुआ बैग वापस पाकर आवेदक राम गोपाल जोगी भावुक हो उठे और सागर पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। यह घटना सागर पुलिस की आमजन के प्रति संवेदनशीलता, जवाबदेही और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। पुलिस द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि हर नागरिक की समस्या उनके लिए महत्वपूर्ण है और उसके समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है।

Back to top button
error: Content is protected !!