A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पूर्व संगठन प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण मुरारी मोघे पहुंचे गुना, भाजपा जनों ने किया स्वागत

गुना। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री, पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे का शुक्रवार को गुना अल्प प्रवास के दौरान सर्किट हाउस गुना पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित भाजपा जनों ने भव्य अगवानी कर स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिचरण वर्मा, भाजपा नेता आलोक विजयवर्गीय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्म सोनी, भाजपा नेता दिलीप वैश्य, आई टी संयोजक मोहित नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!